Chhattisgarh Breaking : पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत,कई घायल

Chhattisgarh Breaking : पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत,कई घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दोनों मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में सवार लोग कहीं जा रहे थे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
???? फिलहाल घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है।