रायगढ़ लायंस का दमदार प्रदर्शन, राजनांदगांव पैंथर्स को 19 रन से दी मात,प्रवीण प्लेयर ऑफ द मैच
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून से 14 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है।
6 जून का पहला मैच राजनांदगांव पैंथर्स तथा रायगढ लायंस के मध्य खेला गया। राजनांदगाव पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया।

रायगढ लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 184 रनों का विशाल स्कोर बनाया। रायगढ लायंस की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज संगीत सोनी ने 59 रन तथा ऋषभ तिवारी ने 31 रनों का योगदान दिया, दोंनों के मध्य पहले विकेट के लिये 99 रनों की साझेदारी हुई। वहीं राजनांदगाव पैंथर्स की ओर से आर्यन जायसवाल तथा सत्यम दुबे ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगाव पैंथर्स 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 165 रन ही बना पाई। राजनांदगांव पैंथर्स की ओर से साहिल रजत शरीफ ने 38 रन, आशीष डहरिया ने 30 रन तथा अमन त्रिपाठी ने 27 रनों का योगदान दिया। वहीं रायगढ लायंस की ओर से प्रवीण कुमार यादव ने 3 विकेट, सौम्य केशरी तथा शुभम अग्रवाल ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। रायगढ लायंस ने 19 रनों से मैच जीत लिया। प्रवीण कुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

thebiginningtimes