National Award : राष्ट्रीय मंच पर रायपुर के AT ज्वेलर्स की चमक, ‘Most Emerging Jewellery Retailer’ अवॉर्ड से सम्मानित

National Award : राष्ट्रीय मंच पर रायपुर के AT ज्वेलर्स की चमक, ‘Most Emerging Jewellery Retailer’ अवॉर्ड से सम्मानित

रायपुर। मध्य भारत के आभूषण कारोबार में रायपुर के अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा. लि. (AT Jewellers) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज कराई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित IIJA (India International Jewellery Awards) / IBJA Awards Night में AT Jewellers को ‘Most Emerging Jewellery Retailer in Tier 2-3’ श्रेणी में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान संस्थान की रिटेल उत्कृष्टता, ग्राहकों के लंबे समय से कायम विश्वास, शुद्धता और पारंपरिक व आधुनिक आभूषण डिजाइनों के संगम को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

अवार्ड समारोह में देशभर के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स को विनिर्माण, डिजाइन नवाचार और रिटेल क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में IBJA के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और गोल्ड गोल्ड मेटावर्स के संस्थापक जिग्नेश शाह समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। बॉलीवुड कलाकार अरबाज खान, अमीषा पटेल, सेलिना जेटली, मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। फैशन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को खास बनाया।

चेयरमैन बोले- ग्राहकों के भरोसे की मुहर

AT Jewellers के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिया ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि पीढ़ियों से ग्राहकों द्वारा बनाए गए भरोसे और स्नेह की मुहर है। संस्थान की प्राथमिकता हमेशा पारदर्शिता, शुचिता और ग्राहक संतुष्टि रही है।

डायरेक्टर बोले- यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, प्रतिबद्धता और गुणवत्ता मानकों का परिणाम

डायरेक्टर नितिन बरडिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान के काम और गुणवत्ता को मिली यह पहचान गौरव का क्षण है। ग्राहकों को आधुनिक डिजाइनों के साथ बेहतर सेवा देने की प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी।

डायरेक्टर निकेश बरडिया ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, प्रतिबद्धता और गुणवत्ता मानकों का परिणाम है। मध्य भारत में ग्राहकों को विश्वस्तरीय अनुभव देने के प्रयासों को इस सम्मान से नई ऊर्जा मिली है।