सीसीपीएल-3 : रायपुर लायंस की दहाड़, 9 विकेट से जीत,अमनदीप खरे का लगातार दूसरा शतक
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून से 14 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में किया जा रहा है।

5 जून का पहला मैच सरगुजा टायगर्स तथा रायपुर रायनोस के मध्य खेला गया। रायपुर रायनोस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया।

सरगुजा टायगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए। सरगुजा टायगर्स की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज एवं कप्तान आशुतोष सिंह ने 65 रन बनाए, साथ ही आनंद राव ने नाबाद 44 रन तथा सानिध्य हुरकत ने 31 रनों का योगदान दिया।
रायपुर रायनोस की ओर से आशीष चौहान तथा गौरव चतुर्वेदी ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर रायनोस ने 19.1 ओवरों में 1 विकेट खोकर 189 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। उनकी शुरुआत अच्छी रही, प्रारंभिक बल्लेबाज अमनदीप खरे ने लगातार दो मैचों में शतक लगाते हुये 62 गेंदों में 11 चौको तथा 3 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। उनके अतिरिक्त अमित कुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुये 74 रन बनाये। दोनों के मध्य पहले विकेट के लिए रिकार्ड 155 रनों की साझेदारी हुयी। सरगुजा टायगर्स की ओर से हर्ष यादव ने 1 विकेट प्राप्त किया। रायपुर लायंस ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। अमनदीप खरे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
thebiginningtimes