मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महावीर जयंती पर महोत्सव समिति ने किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महावीर जयंती पर महोत्सव समिति ने किया आमंत्रित

रायपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च को होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकारा और कार्यक्रम में आने की सहमति जताई। इस दौरान गोल्डी लूनिया, मुख्य सलाहकार महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा, संतोष बैद, विकास सेठिया, हेमंत बैद, आनंद जैन मौजूद रहे।