डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक में विश्वप्रसिद्ध 'Fotona डायनामिक्स मैक्स' लेज़र तकनीक की शुरुआत
सेंट्रल इंडिया में पहली बार रायपुर में शुरू,अब दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं
रायपुर। राजधानी के प्रमुख डर्मेटोलॉजी, ट्राइकोलॉजी, एस्थेटिक्स एवं एडवांस्ड लेज़र सेंटर डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक में विश्वप्रसिद्ध 'Fotona डायनामिक्स मैक्स' लेज़र तकनीक की शुरुआत होने जा रही है। यह तकनीक सेंट्रल इंडिया में पहली बार रायपुर पहुंच रही है, जबकि पूरे भारत में यह चौथी मशीन होगी। इससे छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के मरीजों को विश्वस्तरीय लेज़र उपचार अपने शहर में ही उपलब्ध हो सकेगा।
क्लिनिक के अनुसार, यह अत्याधुनिक लेज़र तकनीक त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं के इलाज में प्रभावी साबित होगी। इसके माध्यम से एंटी-एजिंग, स्किन ग्लो और टेक्सचर में सुधार, स्किन रीजुवनेशन, कोलेजन स्टिमुलेशन, ओपन पोर्स, पिग्मेंटेशन, मेलाज़्मा, एक्ने और एक्ने स्कार्स के उपचार के साथ लेज़र स्किन रिसर्फेसिंग, स्ट्रेच मार्क्स, अंडर-आई व लिप रीजुवनेशन तथा हेयर रीजुवनेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चयनित वैस्कुलर और इंटिमेट वेलनेस उपचार भी इस तकनीक से किए जा सकेंगे।
गोल्ड मेडलिस्ट हैं क्लिनिक की डायरेक्टर
क्लिनिक की डायरेक्टर डॉ. उज्ज्वला वर्मा एमबीबीएस और एमडी (डर्मेटोलॉजी) में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी में मास्टर्स के अलावा वर्ल्ड हेल्थ एकेडमी से सेंसिटिव स्किन, बोस्टन यूनिवर्सिटी से एलोपेसिया तथा एएसआई ऑस्ट्रेलिया से मास्टर इंजेक्टर की विशेषज्ञता हासिल की है। वे प्रमाणित पीएमयू एक्सपर्ट भी हैं।
'अब महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा'
डॉ. उज्ज्वला वर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को विश्वस्तरीय स्किन और लेज़र ट्रीटमेंट स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को ऐसे आधुनिक उपचार के लिए दिल्ली, मुंबई या अन्य महानगरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि "विश्वस्तरीय तकनीक, वैज्ञानिक उपचार और भरोसेमंद देखभाल" के संकल्प के साथ यह नई सुविधा मध्य भारत में त्वचा उपचार के क्षेत्र में नई शुरुआत साबित होगी।
thebiginningtimes