Raipur Breaking : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 100 मीटर तक घसीटने से मौके पर मौत

Raipur Breaking : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 100 मीटर तक घसीटने से मौके पर मौत

रायपुर। राजधानी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। भनपुरी इलाके के पास रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम सांकरा के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक ट्रक के आगे फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अपडेट के लिए जुड़े रहें…