व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारियों को संगठित और सशक्त बनाने पर मंथन

व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारियों को संगठित और सशक्त बनाने पर मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू की अध्यक्षता में भामाशाह छात्रावास, टिकरापारा में व्यापार प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजकुमार साहू ने किया।

बैठक में समाज के व्यापारियों को एकजुट करने, व्यापार प्रकोष्ठ को प्रदेश से लेकर जिला एवं स्थानीय स्तर तक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करने सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग एवं नेटवर्किंग बढ़ाने, युवा व्यापारियों को मार्गदर्शन देने तथा डिजिटल व्यापार एवं नए व्यवसायिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, सत्यप्रकाश साहू, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजकुमार साहू सहित व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

प्रदीप साहू ने कहा कि समाज की आर्थिक मजबूती में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को एक मंच पर जोड़कर उनके बीच आपसी सहयोग और व्यापारिक समन्वय को बढ़ावा देना चाहिए। इसके लिए व्यापारी सम्मेलन, नेटवर्किंग कार्यक्रम, युवा व्यापारियों के लिए मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण तथा डिजिटल व्यापार को बढ़ावा देने जैसे कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठित व्यापारी वर्ग समाज की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।