आईएएस रजत बंसल नए सीपीआर,जानिए और क्या मिले महत्वपूर्ण प्रभार
मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव नियुक्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रजत बंसल भा.प्र.से. (2012) को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर अस्थाई रूप से नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त, जनसंपर्क, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद और भौमिकी एवं खनिकर्म तथा छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश में कहा गया है कि यह अस्थाई नियुक्ति आगामी आदेश तक मान्य रहेगी। इस निर्णय के अनुसार आईएएस बंसल राज्य के सुशासन और अभिसरण विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
thebiginningtimes