सीनियर आईपीएस रतन लाल डांगी सस्पेंड : छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस महानिरीक्षक रहे रतन लाल डांगी को गंभीर आचरण उल्लंघन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार आईपीएस डांगी पर पद के दुरुपयोग, अशोभनीय व्यवहार और नैतिकता के विपरीत आचरण के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। मामला सोशल मीडिया में प्रसारित होने से पुलिस विभाग की छवि भी प्रभावित हुई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर रहेगा और नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
thebiginningtimes