रुद्र प्रताप का कहर,विकल्प तिवारी की फिफ्टी, बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 4 विकेट से दी मात

रुद्र प्रताप का कहर,विकल्प तिवारी की फिफ्टी, बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 4 विकेट से दी मात

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तीसरे संस्करण में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 4 विकेट से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे रुद्र प्रताप देहारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रायगढ़ लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। रायगढ़ की ओर से आलोक साहू ने 43 रन और संगीत सोनी ने 39 रन की उपयोगी पारी खेली। कीवनूर छाबड़ा ने 24 रन का योगदान दिया।

बिलासपुर बुल्स की ओर से रुद्र प्रताप देहारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए, जबकि मोहित राउत ने 2 विकेट झटके।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स की शुरुआत अच्छी रही। टीम की ओर से विकल्प तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 रन बनाए। प्रतिक यादव ने 24 रन जोड़कर उनका अच्छा साथ निभाया। बिलासपुर की टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

रायगढ़ लायंस की ओर से प्रवीण कुमार यादव ने 2 विकेट लिए, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके।

मैच में गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ने वाले रुद्र प्रताप देहारी को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्कोर बोर्ड

रायगढ़ लायंस : 159/8 (20 ओवर)
आलोक साहू 43, संगीत सोनी 39, कीवनूर छाबड़ा 24।
रुद्र प्रताप देहारी 4 विकेट, मोहित राउत 2 विकेट।

बिलासपुर बुल्स : 165/6 (19 ओवर)
विकल्प तिवारी 59, प्रतिक यादव 24।
प्रवीण कुमार यादव 2 विकेट।