GOOD NEWS : बैंकॉक में छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में जीते 3 गोल्ड
रायपुर। वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज बैंकॉक 2026 में छत्तीसगढ़ के तीरंदाज तोमन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। 31 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया।

छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव आयुष मुरारका ने जानकारी देते हुए बताया कि तोमन कुमार ने मिक्स टीम इवेंट, टीम इवेंट और इंडिविजुअल कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वर्तमान में सीआरपीएफ में कार्यरत तोमन ने अपने दमदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

उन्होंने बताया कि आगे एक और वर्ल्ड टूर्नामेंट होना है। यदि उसमें भी तोमन टॉप-4 में जगह बनाते हैं, तो आने वाले समय में उनका ओलंपिक में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और प्रदेश के खेल जगत से जुड़े लोगों ने तोमन कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
thebiginningtimes