CRIME BREAKING : राजनांदगांव में Dream Girl 3 की शूटिंग..?

CRIME BREAKING :  राजनांदगांव में Dream Girl 3 की शूटिंग..?

सृष्टि कॉलोनी में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर क्षेत्र में “लव लाईफ रिश्ते बमैरिज ब्यूरो” के नाम पर ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप पर युवतियों के फर्जी फोटो भेजकर रजिस्ट्रेशन, पैकेज और मीटिंग के नाम पर 30-40 हजार रुपये तक वसूले जाते थे।


जांच में पिछले एक वर्ष में करीब 37.69 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया। मौके से 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 कीपैड मोबाइल व रजिस्टर जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मोबाइल में 2286 लड़कियों के फोटो मिले, जिनसे फर्जी प्रोफाइल बनाई जाती थी।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन ऑनलाइन विवाह प्रस्तावों पर भरोसा न करें।